सीवान/बिहार
सीवान में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार अनिल राम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। शादी समारोह शामिल होने जा रहा था परिवार। इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना जिले के सराय थाना क्षेत्र का है।
.jpg)
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता अनिल राम अपने बेटे आयुष कुमार राम के साथ बाइक से शादी समारोह शामिल होने जा रहे थे। अनिल राम मटुक छपरा के रहने वाले हैं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में अनिल राम के 12 वर्षीय बेटा आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गए।

परिवार में मातम का माहौल
घटना के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े और तुरंत पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने पिता की स्थिति गंभीर बताई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।