logo

नालंदा में दुकानदार से 80 हजार की लूट, विरोध करने पर चाकू से हमला

6वन.jpg

नालंदा/बिहार
नालंदा में बुधवार देर शाम एक मोबाइल दुकानदार से कुछ अपराधियों द्वारा 80 हजार रुपये लूट लिये गए। विरोध करने पर चाकू से हमला करने का दिया धमकी। घटना जिले के सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव का है।

विरोध करने पर चाकू से हमला
जानकारी के मुताबिक, सुधीर कुमार नामक एक दुकानदार बीते शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नोनिया पुल स्थित यात्री शेड के पास पहले से ही घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान दुकानदार सुधीर द्वारा जब विरोध किया गया तो तो अपराधियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। 

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पूछताछ में दुकानदार सुधीर ने बताया कि बदमाश उसके पास से पैसे और मोबाइल फोन दोनों लूटकर भाग गए। उसने बताया कि करीब 80 हजार का उसका नुकसान हुआ है। घायल सुधीर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

Tags - Nalanda robbery news mobile shopkeeper robbed in Nalanda Bihar crime news Nalanda loot case