logo

हुंडरू फॉल में बहे शिवम का 4 दिन बाद मिला शव, हादसे के बाद भाग गए थे 'दोस्त'

hundru_shivam.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
रांची के हुंडरू फॉल में विगत सोमवार को एक युवक बह गया था। युवक का नाम शुभम है। शुभम के शव को पुलिस ने गुरुवार को (5 अक्टूबर) को फॉल के जोगिया दह के पास चट्टानों के बीच से बरामद कर लिया है। हालांकि पानी में चार दिन में रहने के कारण शव पूरे तरीके से सड़ गया है और उससे बदबू भी आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।


कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया बाहर 
बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय दुकानदार की नजर चट्टान में फंसे एक शव पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना पर्यटक मित्रों और सिकिदिरी थाने की पुलिस को दी। जानकारी होने पर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि और एसआई अरुण सिंह के नेतृत्व में पर्यटक मित्रों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी हो कि शुभम के परिजन सोमवार से ही उसके शव में खोजने में लगे थे। लेकिन जब 3 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें उनके बच्चे का पार्थिव शरीर नहीं मिला तो वो निराश होकर गांव लौट गए थे। उन्हें शव मिलने की जानकारी दे दी गई है। 


नहाने के दौरान फिसल गया था पैर
जानकारी हो कि राजगीर का रहने वाला शुभम अपने दोस्तों के साथ हुंडरू फॉल घूमने आया था। फॉल के ऊपर बह रहे पानी में वह नहा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और बह गया। उसे बहता देख उसके दोस्त डर गए और वो गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गए। इस दौरान सिकिदिरी पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए हैं। वहीं युवक को ढूंढने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि पर्यटन मित्र ने युवक को नहाने से मना किया था, इसके बावजूद वह नहाने उतर गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N