logo

SC ने RJD नेता सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद सदस्यता बहाल की, नीतीश सरकार को बड़ा झटका

5rt6r.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सियासी गलियारों से एक अहम खबर सामने आई है। राज्यसभा सदस्य सुनील कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ राज्य विधान परिषद से निष्कासन की सजा को रद्द कर दिया। साथ ही उनकी सदस्यता बहाल कर दी। उन्हें सदन में कथित अशोभनीय व्यवहार के कारण निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन अब सर्वोच्च अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा उनकी सीट पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना भी रद्द कर दी गई है।SC ने कही ये बात
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हालांकि सुनील कुमार सिंह का आचरण अनुचित था। लेकिन उन्हें दी गई सजा अत्यधिक कठोर और असंगत थी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ की गई कार्रवाई अनुशासनात्मक हो सकती है। लेकिन सजा न्यायसंगत और संतुलित होनी चाहिए।

नीतीश सरकार को लगा बड़ा झटका
वहीं, SC के इस फैसले से नीतीश सरकार को बड़ा झटका लगा है। इसका कारण है कि सुनील कुमार सिंह RJD के महत्वपूर्ण नेता हैं। वह बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के खिलाफ खुलकर बयानबाजी करते रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें लालू यादव के परिवार का करीबी सहयोगी भी माना जाता है। राबड़ी देवी उन्हें अपना भाई मानती हैं। महागठबंधन सरकार के दौरान भी वे नीतीश कुमार पर कई बार निशाना साध चुके हैं। अब जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दी है, तो RJD खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Tags - Supreme Court RJD Leader MLC Sunil Kumar Singh Bihar News Latest News Breaking News