logo

सारण में खेलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे दो जुड़वा भाई, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

sivan1.jpg

सारण/बिहार
सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। छपरा-सीवान रेल खंड पर दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्नल के समीप दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिवार में मातम का माहौल है। 

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी
मृत बच्चों की पहचान स्थानीय चट्टी निवासी भुखल नट के पांच वर्षीय जुड़वा पुत्र सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस ह्दयविदारक घटना के बाद मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

पूरे इलाके में शोक की लहर
घटना की सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। जुड़वा भाइयों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Tags - Saran NewsTwin Brothers Death