logo

YouTube पर समय रैना का ग्लोबल रिकॉर्ड, 10 लाख पेड मेंबर्स पाने वाले पहले क्रिएटर बने

YouTube पर समय रैना का ग्लोबल रिकॉर्ड, 10 लाख पेड मेंबर्स पाने वाले पहले क्रिएटर बने

द फॉलोअप डेस्क:
Samay Raina Members: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने यूट्यूब (Youtube) की दुनिया में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कोई दूसरा क्रिएटर हासिल नहीं कर पाया है। समय रैना दुनिया के पहले ऐसे यूट्यूब क्रिएटर बन गए हैं, जिनके चैनल के पेड मेंबर्स की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। इस उपलब्धि की पुष्टि खुद यूट्यूब ने 18 नवंबर को Google India के आधिकारिक ब्लॉग के जरिए की। यूट्यूब ने समय की तारीफ करते हुए कहा कि ग्रैंडमास्टर्स के साथ शतरंज से जुड़ी बातचीत हो या फिर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) जैसा चर्चित शो, समय ने अपने अलग अंदाज और कंटेंट के दम पर दर्शकों के साथ एक मजबूत कम्युनिटी बनाई है। खास बात यह है कि उनके चैनल पर 1.24 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स भी हैं। हालांकि, सब्सक्राइबर्स और पेड मेंबर्स अलग-अलग होते हैं।

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद मुश्किल दौर से गुजरे समय

समय रैना के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि फरवरी 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद उनका करियर मुश्किल दौर से गुजरा था। शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ था। मामला इतना बढ़ा कि समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं। विवाद के बाद समय ने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी पुराने एपिसोड हटा दिए और कुछ समय तक सार्वजनिक तौर पर शो से दूरी बनाए रखी। इसके बाद उन्होंने अपने स्टैंडअप स्पेशल 'Still Alive' के जरिए वापसी की और विवाद के दौरान अपने अनुभवों को भी दर्शकों के सामने रखा।

दूसरे सीजन के साथ वापसी, फिर हासिल की बड़ी कामयाबी

वहीं, साल 2026 में समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी की। इस बार शो का प्रीमियर 20 जून से यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ हुआ। 15 नवंबर को सीजन के फिनाले के दौरान समय ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि कनाडा में रहने के दौरान उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनका शो दोबारा लौट पाएगा या नहीं। उन्होंने यहां तक बताया कि वह ChatGPT से भी पूछते थे कि क्या उनका शो कभी वापस आएगा। ऐसे में विवाद के बाद शो की वापसी और अब दुनिया में सबसे पहले 10 लाख पेड चैनल मेंबर्स का आंकड़ा पार करना समय रैना के लिए बड़ी कामयाबी है।

Tags - Entertainment NewsLatest Entertainment NewsSamay RainaSamay Raina YouTube RecordSamay Raina 1 Million Members