logo

बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोहन भागवत, मुंगेर में 700 स्वयंसेवकों को देंगे मार्गदर्शन

मोहन.jpg

पटना/बिहार
RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार को तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत संघ और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से यह उनकी पहली दौरा है। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह में 700 स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देंगे।

मुंगेर के लिए रवाना
एयरपोर्ट से निकलने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहन भागवत मुंगेर के लिए रवाना हुए। वहां 7 से 9 जून तक आयोजित होने वाली संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

700 स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे
बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम मुंगेर के पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित होना है। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रशिक्षण वर्ग में करीब 700 स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। यहां स्वयंसेवकों को संगठन की विचारधारा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रवास के दौरान मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल हो सकते हैं। संघ के शताब्दी वर्ष के बीच उनका यह दौरा संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Tags - RSS chief Mohan Bhagwat Mohan Bhagwat Bihar visit RSS Bihar tour