द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: छठ पूजा के बाद यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) द्वारा रक्सौल जंक्शन और चर्लपल्ली के बीच एक जोड़ी ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) विशेष ट्रेनों (Special Train) का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी। ट्रेन संख्या 05531 रक्सौल जंक्शन-चर्लपल्ली टीओडी विशेष ट्रेन दिनांक 21 नवम्बर को रक्सौल जंक्शन से 16:55 बजे प्रस्थान करेगी और 23 नवम्बर को 10:00 बजे चर्लपल्ली पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 05532 चर्लपल्ली-रक्सौल जंक्शन टीओडी विशेष ट्रेन दिनांक 23 नवम्बर को चर्लपल्ली से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और 25 नवम्बर को 19:00 बजे रक्सौल जंक्शन पहुँचेगी। आसनसोल मंडल (Asansol Division) में दोनों ट्रेनों का ठहराव जसीडीह जंक्शन, मधुपुर जंक्शन और चित्तरंजन स्टेशनों पर होगा।
.jpeg)