logo

राष्ट्रीय लोक जनता दल ने झारखंड इकाई का किया गठन, संदीप बने कार्यकारी अध्यक्ष   

667799.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
राष्ट्रीय लोक जनता दल ने पार्टी का विस्तार करते हुए संदीप कुमार को झारखंड में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने संदीप कुमार को रालोजद मंी शामिल कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय लोक जनता दल ने बिहार के साथ दूसरे राज्यों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति को दर्ज कराने के लिए पूरी तरीके से कमर कस ली है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनता दल ने झारखंड में शिक्षित और जुझारू युवाओं को झारखंड प्रदेश की कमान सौंपी है। वहीँ निलय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन भीम मुंडा को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। संदीप कुमार ने प्रेस और मीडिया से बात करते हुए कहा कि नयी टीम राज्य में मजबूती से काम करेगी। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनावों में एनडीए गठबंधन को मजबूत करना है। इस लक्ष्य के लिए वो आने वाले महीनों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। राज्य के बुनियादी मुद्दों पर काम करना पार्टी की प्राथमिकता होगी। संदीप कुमार ने बताया कि राज्य में अभी दो उपाध्यक्ष और तीन महासचिव का मनोनयन किया गया है। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

पार्टी की प्रवक्ता शिप्रा ने बताया कि हमारी पार्टी का गठन जन नायक कर्पूरी ठाकुर एवं लोकनायक जय प्रकाश नारायण के विचारों के साथ हुआ है। जो सामाजिक समानता एवं व्यक्तिगत स्वाधीनता को एक साथ रखकर सम्पूर्ण सामाजिक विकास की रूपरेखा तय करेगी। मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष भीम मुंडा, अमलेश्वर पांडेय और महासचिव अभिषेक साहू, महासचिव नवीन गिरी,  महासचिव रितेश रंजन, प्रवक्ता शिप्रा पार्टी के युथ सेल के उपाध्यक्ष अमन कुमार एवं नितेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।