logo

Ranchi : गया से मुर्गा लेकर आ रहा था रांची, रास्ते में डकैतों ने लूटा

AEAE.jpg

रांचीः
गया जिले में देर रात मुर्गे की लूट हो गयी है। घटना गया-खिजरसराय पटना मुख्य मार्ग पर आइमा गांव के पुल के पास घटी है। कार सवार हथियारबंद डकैतों ने 2 लाख 30 हजार रुपये के मुर्गे की लूट की है। डकैत मुर्गे के साथ पीकअप वाहन भी लूटकर ले गए हैं। पुलिस डकैतों की तलाश में जुट गई है। इस सम्बंध में खिजरसराय थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना देर रात के करीब एक बजे के आसपास की है। 


रांची आ रहा था
मुर्गा ढोने वाले पीकअप वाहन के चालक राजु कुमार के मुताबिक बीती रात वह हाजीपुर से मुर्गों की खेप लेकर राँची के लिए निकला था। वह पटना खिजरसराय गया मुख्य मार्ग होते से रांची के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में खिजरसराय के आइमा के निकट कार सवार अपराधियों ने ओवर टेक कर पहले मुर्गा ढो रहे वाहन को रुकवाया और फिर मुर्गा ढो रहे वाहन के चालक ने जब अपनी गाड़ी रोक दी तो इंडिका कार में से करीब छह लोग उतरे और ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए वाहन से उसे नीचे उतार दिया।


पिकअप वाहन लेकर फरार 
साथ ही पिकअप वाहन को लेकर तीन डकैत फरार हो गए। शेष तीन कार से ही भाग निकले। सभी डकैत हथियार से लैस थे। रात के समय किसी तरह से मुर्गा ढोने वाले वाहन का चालक खिजसराय थाने की पुलिस संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल आइमा पुल का मौका मुआयना किया।