logo

बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

bihar_mausam.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में मौसम लगातार अपनी करवटें बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज राज्य के  अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 8 और 9 अप्रैल को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश, बज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान लगभग 50 से 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। दरअसल मौसम विभाग ने बताया कि मौसम का लगातार बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के संयुक्त प्रभाव के कारण है।  

बता दें कि बीते सोमवार को भी गया, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जमुई, मुंगेर, बांका और शेखपुरा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान भभुआ में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान मधुबनी में 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी पटना की बात करें तो अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags - Bihar weather alert rain forecast Bihar thunderstorm Bihar lightning warning India hailstorm Bihar strong winds 50-60 kmph temperature drop Bihar western disturbance India Bay of Bengal moisture IMD alert Bihar April weather Bihar storm warning