logo

बिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, BJP नेता सहित 10 के खिलाफ केस दर्ज 

GUNSHOT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के मुंगेर जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर इलाके की है, जहां मृतक रविश पासवान बीजेपी नेता के घर पार्टी करके लौट रहे थे। आरोप है कि बीजेपी नेता के घर से लौटते समय अपराधियों ने रविश को गोली मार दी। रविश पासवान का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

मृतक की पहचान मनियारचक सिल्हा निवासी रविश पासवान उर्फ राबो पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविश और उनके साथी बीजेपी नेता बीएम अमरेश के घर पार्टी करके निकल रहे थे, तभी घात लगाए हुए अपराधियों ने पीछे से आकर रविश के सिर में गोली मार दी। इस घटना में प्रत्यक्षदर्शी अमित की भी हत्या की कोशिश की गई, लेकिन वह भागने में सफल रहा। 

रविश पासवान का 2020 में छोटू मंडल के साथ विवाद हो चुका था, जब दोनों के बीच गोलीबारी हुई थी। उस समय छोटू मंडल के ससुर को गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी, और रविश भी घायल हो गए थे। तब से दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविश की पत्नी रानी कुमारी के बयान पर बीजेपी नेता बीएम अमरेश और उसके भतीजे समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में BJP नेता सहित 10 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Property dealer shot dead BJP leader