द फॉलोअप डेस्क
सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस के जवानों ने बीजेपी नेताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई। इस लाठीचार्ज से एक बीजेपी नेता की मौत हो गई। वहीं कई घायल है। बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह की मौत हुई है। वह जहानाबाद से बीजेपी के जिला महामंत्री है। जानकारी के अनुसार उनके सिर पर चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बीजेपी नेता के मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार का ऐलान किया है कि कल वो राजभवन मार्च करेगी।

सिर में गंभीर चोट
पीएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें हर संभव बचाने का प्रयास किया। लेकिन भर्ती होने के आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। उनके सिर में काफी गंभीर चोट आई थी।