द फॉलोअप डेस्क
बिहार के कटिहार जिले में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसकी पुष्टि बारसोई एसडीओ ने की है। एसडीओ के मुताबिक बासल गांव निवासी खुर्शीद आलम की मौत हुई है। इसके बाद से इलाके का महौल तनावपूर्ण हो गया है। सूचना मिलने पर डीएम रवि प्रकाश मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि 5 लोगों को गोली लगी है। जिसमें 3 की मौत हो गई है।

बिजली विभाग के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन
मिली जानकारी के अनुसार बारसोई अनुमंडल में बुधवार को लोग बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मेन रोड जाम करके लोगों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार बिहार में स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के चलते बार-बार रिचार्ज खत्म होने और भयंकर गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से बिजली उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। बिजली आपूर्ति रोकने के विरोध में गुस्साए लोग बारसोई में पावर सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे थे।इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई।

SDO ने फायरिंग की बात से इनकार
पुलिस की ओर से की गई फायरिंग की बात से इनकार किया है। एसडीओ ने कहा कि उग्र भीड़ द्वारा पथराव में मौत और जख्मी होने की घटना हुई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT