logo

बड़ी खबर : सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

samrat3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं को डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की। नहीं रुकने पर पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला किया। बिहार की पुलिस के जवानों ने बीजेपी नेताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। विधानसभा संयोजक डॉ. संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है। पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस भरकर ले गई।