द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़ों को सोमवार को जारी कर दिया। जिसके बाद सियासित गर्मा गई है। नेताओं की लगातार इसपर प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच अब यह सियासी जंग पर्सनल होती जा रही है। दरअसल, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पूछा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी जाति से आते हैं वहीं उनकी पत्नी का तो धर्म ही अलग है। ऐसे में सम्राट चौधरी ने गणना के प्रकिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार ये बताएं कि गणना किस मैकेनिज्म पर करवाया गया है।

नीतीश और लालू को दी चुनौती
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि बिहार में हर साल बड़े पैमाने पर तर्जातीय और अंतर्धार्मिक शादियां हुई हैं। ऐसे में सरकार बताएं कि इनकी गणना कैसे की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं नीतीश और लालू को यह चुनौती देता हूं कि कुर्सी छोड़कर अति पिछड़ा वर्ग के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाएं। तब हर कोई यही सोचेगा कि उन्हें अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान की चिंता है। बता दें कि साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी और राजश्री की शादी हुई थी। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। बाद में एलेक्सिस ने अपना नाम बदलकर राजश्री कर लिया था। वह दिल्ली की रहने वाली हैं।

बिहार की आबादी 13 करोड़ पार
बिहार में हुए जाति आधारित सर्वे का आंकड़ा जारी कर दिया गया है। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार बिहार राज्य की कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इसमें बिहार के बाहर रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है। वहीं सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में हिंदुओं की सर्वाधिक आबादी है। ये आबादी 81.9986 फीसदी है। बता दें कि इस रिपोर्ट का सियासी गलियारे के साथ आम लोगों को भी बेसब्री से इंतजार था। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस रिपोर्ट को नीतीश सरकार का सबसे बड़ा दांव माना जा रहा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N