logo

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पर आज रात 10 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें ट्रैफिक रूट

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पर आज रात 10 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, जानें ट्रैफिक रूट

द फॉलोअप डेस्क:

Modi Vaishali Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 21 नवंबर को वैशाली (Vaishali) दौरे को लेकर पटना (Patna) में ट्रैफिक (Traffic) व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में आने वाले वीवीआईपी, वीआईपी और आमलोगों की आवाजाही को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। इसके तहत 20 नवंबर की रात 10 बजे से कच्ची दरगाह छह लेन पुल पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह प्रतिबंध 21 नवंबर को कार्यक्रम खत्म होने और वाहनों के सुरक्षित निकलने तक लागू रहेगा।

दीदारगंज से पुल की पश्चिमी लेन पर भी रोक

इसके अलावा, दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह छह लेन पुल के ऊपर पश्चिमी लेन में सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय किया गया है। ऐसे वाहन दीदारगंज गोलंबर से पुल के नीचे बने रास्ते से विपरीत दिशा में रैंप के जरिए पुल की पूर्वी लेन पर पहुंचेंगे और वहां से कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे। हालांकि, इस निर्धारित रास्ते का इस्तेमाल कार्यक्रम शुरू होने से पहले तक ही किया जा सकेगा। निजी और छोटे वाहन गांधी सेतु या जेपी सेतु के रास्ते वैशाली जा सकेंगे।

इन रास्तों से बचें, ट्रैफिक हेल्पलाइन भी जारी

पटना यातायात पुलिस ने शहर में जाम की आशंका को देखते हुए लोगों से एयरपोर्ट, शहीद पीर अली मार्ग, हार्डिंग रोड, अटल पथ, दीघा गोलंबर और जेपी गंगा पथ से बचने की अपील की है। इसके बजाय अशोक राजपथ और बेली रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। अगर आप 21 नवंबर को वैशाली जाने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट की जानकारी जरूर ले लें। यातायात से जुड़ी परेशानी या जानकारी के लिए पटना ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 0612-2219151 और 9470630615 पर संपर्क किया जा सकता है
 

Tags - Bihar News Bihar Latest News Patna Traffic Advisory Kachchi Dargah Bridge Traffic Restrictions