logo

BIHAR : पटना में बैठकर अमेरिकियों के साथ कर रहे थे ठगी, 3 गिरफ्तार 

cyber_fraud2.jpg

पटना:
पटना पुलिस ने एक शातिर साइबर गिरोह का भाडांफोड़ (cyber gang busted) किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग पटना में बैठकर अमेरिका के लोगों का ठगने का काम करते थे। यह जानकारी सिटी एसपी सेंट्रल अंबरीष राहुल (Ambarish Rahul) ने दी है। पटना पुलिस (Patna Police) का कहना है कि यहां एक नहीं दो ग्रुप सक्रिय है। पुलिस अब दूसरी टीम की तलाश में जुट गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों ग्रुप के सदस्यों का सरदार मनेर का पिंटू है। फिलहाल पिंटू पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में छानबीन शुरू कर रही है।

तीन लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटना में दीघा थाना की पुलिस ने 17 सितंबर को पश्चिम बंगाल के रहने वाले तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है।  उनसे पूछताछ में काफी सारी बातें सामने आई। SSP के अनुसार सरगना पिंटू सिंह इंजीनियर की पढ़ाई कर चुका है। जॉब की तलाश में वो कुछ साल दिल्ली में भी रह चुका है। जब इसे वहां जॉब नहीं मिली तो नोएडा के एक कॉल सेंटर नौकरी शुरू की। जॉब के दौरान ही साइबर क्राइम की ऐसी लत लगी कि नोएडा में ही अपनी गैंग बना ली। पिंटू ने अपने साथ पढ़े लिखे और बढ़िया अंग्रेजी बोलने वाले कुछ लड़कों को जोड़ लिया। इसके बाद ही इसने ठगी के इंटरनेशनल क्राइम की शुरुआत की। इन सभी को 35 हजार रुपए की तय सैलरी के साथ ही हर ठगी पर 2 डॉलर का इनसेंटिव दिया जाता था। पुलिस दूसरे ग्रुप के 4 लड़कों की भी पहचान कर चुकी है। इनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

19 महीनों से फरार है पिंटू
 SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने आगे कहा कि पिछले साल (2021) जनवरी महीने में नोएडा पुलिस को पिंटू सिंह और उसके गैंग के बारे में पता चला। इस दौरान वहां कार्रवाई हुई। नोएडा पुलिस ने इस गैंग में काम करने वाले कुछ लड़कों को पकड़ा। फिर उनसे पूछताछ में पूरा मामला सामने आया। इसके बाद से वहां की पुलिस लगातार शातिर पिंटू सिंह की तलाश कर रही है। पिछले 19 महीनों से वो उनके हाथ नहीं लगा। उन्होंने कहा कि ठगी का यह मामला विदेश से जुड़ा है, लिहाजा इसकी जांच के लिए इंटरपोल की मदद ली जाएगी।

साइबर ठगी से काफी संपत्ति अर्जित
पिंटू ने इस साइबर ठगी में बड़े स्तर पर संपत्ति अर्जित की है। पटना पुलिस ने जब उसके घर पर छापेमारी की तो वहां तीन मंजिला मकान बनने का काम चल रहा था। इसकी आर्थिक स्थित को देख पटना पुलिस ने संपत्ति की जांच के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को लिखा है। SSP ने बताया कि जांच के दरम्यान फरार पिंटू सिंह के कई और ठिकानों का पता चला है। जिसमें मुंबई भी शामिल है। अब वो सबसे अधिक वक्त मुंबई में गुजारता है। इसकी तलाश के लिए छापेमारी चल रही है।