पटना/बिहार
पटना जंक्शन का एक भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। भीड़ से भरे प्लेटफॉर्म पर एक मां अपने दो बच्चों के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरान कुछ क्षणों के लिए उसका छोटा बेटा भीड़ में उससे बिछड़ गया। महज 2 मिनट का यह बिछड़ना मां के लिए किसी बड़े हादसे से कम नहीं था। बेटे के अचानक नजरों से ओझल होते ही मां घबरा गई और उसे इधर-उधर तलाशने लगी। वहीं छोटा बच्चा भी डरा और सहमा हुआ अपनी मां को खोज रहा था।
पटना जंक्शन का यह दृश्य दिल छू जाएगा ..
— R.k .yadav (@Preeti7739) June 18, 2026
भीड़ से भरे प्लेटफार्म पर मां अपने दो बच्चों के साथ जा रही थी तभी अचानक कुछ पल के लिए उनके छोटे बेटे हाथ से छूट गया बस 2 मिनट।
लेकिन उसे 2 मिनट में मां की आंखों में जो डर था और बेटे की आंखों में जो बेबी थी उसे शब्दों में बयां करना… pic.twitter.com/nzUOA7PwCT
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
हालांकि कुछ देर बाद जब मां और बेटा दोबारा मिले, तो वह पल बेहद भावुक कर देने वाला था। मां ने अपने बेटे को कसकर सीने से लगा लिया, मानो उसे अपनी पूरी दुनिया वापस मिल गई हो। मां की आंखों में राहत के आंसू थे। बच्चा भी मां से लिपटकर शांत हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं अपनी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।