logo

Patna News : अब पटना में सरेराह छात्रा से छेड़खानी, पिटाई का भी आरोप; कब थमेगा सिलसिला

अब पटना में सरेराह छात्रा से छेड़खानी, पिटाई का भी आरोप; कब थमेगा सिलसिला

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar Crime News: पटना (Patna) में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। पटना सिटी के खाजेकलां थाना (Khajekalan Police Station) क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर छेड़खानी (Molestation) की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचने पर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, जिसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। घटना सोमवार देर शाम बरकत खां का अखाड़ा के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपितों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बिहार की खबरों के लिए क्लिक करें 

यह भी पढ़ें: बिहार में राक्षस राज, महिलायें सुरक्षित नहीं; अत्याचारी कर रहे शासन- तेजस्वी यादव

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी

पीड़िता मेहंदीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है और गुरहट्टा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे वह दो सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थी। बरकत खां का अखाड़ा के पास पहले से मौजूद दो युवकों ने कथित तौर पर छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों युवक भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्धों की तस्वीरें सामने आईं। एएसपी राजकिशोर सिंह के मुताबिक, पीड़िता और उसकी सहेलियों ने भी फुटेज देखकर दोनों की पहचान की है।

नाबालिग से यौन शोषण मामले में 3 गिरफ्तार

वहीं, पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित बॉबी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बॉबी को रामकृष्णानगर इलाके से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि शिकायत के बाद वह अथमलगोला स्थित अपने घर से निकलकर रामकृष्णानगर में रहने लगा था। पुलिस ने मामले से जुड़े दो होटल संचालकों जितेंद्र कुमार और दिनेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान होटल की भूमिका सामने आई। तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
 

Tags - Bihar News Bihar Latest News Patna Crime News Patna Girl Harassment Case Patna Student Harassment