द फॉलोअप डेस्क:
Bihar News: बिहार में कानून-व्यवस्था (Law&Order in Bihar) ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) सरकार पर जमकर बरसे। तेजस्वी यादव ने गया और बेगुसराय (Begusarai Women Rape) में रेप और उत्पीड़न की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में राक्षस राज है, यहां गुंडा राज है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बलात्कार हो रहा है। उनके साथ मारपीट की जाती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) कानून से ऊपर हैं क्या।
आमजन के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) का केस दर्ज हो जाता है, लेकिन सीएम इस एक्ट मे आरोपी नहीं बनाया जाता, जबकि पूरी दुनिया ने देखा कि उन्होंने नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर की।
बेगुसराय में युवती के उत्पीड़न का वीडियो वायरल
दरअसल, बेगुसराय में एक होटल के भीतर युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। युवती कथित तौर पर जीविका दीदी बताई जा रही है। आरोप यह भी है कि युवती के साथ मारपीट के बाद उसका रेप भी किया गया। वायरल वीडियो में आरोपी युवक, युवती को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है। गया में भी युवती के साथ उत्पीड़न की वारदात सामने आई है।
बिहार में राक्षस राज! प्रदेश में हो रहे घिनौने अपराधों के दोषी आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 29, 2026
#crime #bihar #news pic.twitter.com/uKTn87st5c
महिला सुरक्षा के मोर्चे पर बुरी तरह घिरी है सरकार
बिहार में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सम्राट सरकार बुरी तरह घिरी है। समस्तीपुर, जमुई, बांका और दरभंगा में पुरुष मित्रों के साथ घूमने गई नाबालिग लड़कियों के साथ भीड़ ने बदसलूकी की और उनका यौन उत्पीड़न किया। सम्राट सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और प्रवक्ता राजीव रंजन ने इन वारदातों को छोटी-मोटी घटना बताया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कह दिया कि मोरल पुलिसिंग का तरीका थोड़ा सम्मानजनक हो सकता था। इन बातों का भी जोरदार विरोध हुआ।