logo

पटना BJP कार्यकर्ता मौत मामला : जांच के लिए जेपी नड्डा ने बनाई कमेटी, रघुवर दास को बनाया संयोजक

raghuwar_das6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज पर भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस लाठीचार्ज की निंदा की है। इस संबंध में नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। जो इस मामले की जांच करेंगे। यह जांच कमेटी घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द सौंपेगी। इस जांच टीम की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास संयोजनक बनाया गया है। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल शर्मा और सुनीता दुग्गल को कमेटी में सदस्य बनाया गया है। कमेटी 15 जुलाई यानि कल क्षेत्र का दौरा कर मामले की जांच करेगी। इसके लिए रघुवर दास आज शाम पटना के लिए रवाना हो गए।


बबर्रता से बरसाई थी लाठियां 
जानकारी हो कि पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च किया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बबर्रता से उनपर लाठियां बरसाई थी।  पुलिस लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई। इसी मामले की जांच के लिए गठित कमेटी बनाई गई है। का संयोजक नियुक्त किया है।