logo

ADM रविंद्र दिवाकर के ठिकानों पर छापेमारी: 70 लाख कैश, 48 घड़ियां और करोड़ों की जमीन के दस्तावेज मिले

ADM रविंद्र दिवाकर के ठिकानों पर छापेमारी: 70 लाख कैश, 48 घड़ियां और करोड़ों की जमीन के दस्तावेज मिले

द फॉलोअप डेस्क:

Patna ADM News: पटना (Ptana) में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ( Vigilance Investigation Bureau) ने सोमवार, 28 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पटना के ADM रविंद्र कुमार दिवाकर (Ravindra Kumar Diwakar) और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी, जो दानापुर (Danapur) की जिला अवर निबंधक (District Sub-Registrar)हैं, के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रूपसपुर थाना क्षेत्र के कश्यप ग्रीन सिटी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नंबर 304 की तलाशी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 48 महंगी घड़ियां भी मिलीं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। निगरानी टीम के अनुसार, दंपती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है और इसी सिलसिले में न्यायालय से सर्च वारंट लेकर कार्रवाई की गई।

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फ्लैट-जमीन में निवेश, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले

तलाशी के दौरान निगरानी टीम को फ्लैट से नकदी के साथ जमीन और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी के नाम पटना के रूपसपुर स्थित कश्यप ग्रीन सिटी अपार्टमेंट में फ्लैट हैं। इसके अलावा फुलवारीशरीफ में दोनों के नाम जमीन होने की जानकारी भी सामने आई है। रविंद्र कुमार के पिता लखन लाल पासवान के नाम पर भी जमीन दर्ज है। निगरानी की जांच में बेगूसराय के बलिया में जमीन और अन्य संपत्तियों में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल बरामद नकदी, घड़ियों और संपत्ति के कागजात का सत्यापन किया जा रहा है।

दंपती की संपत्ति की जांच जारी

निगरानी विभाग के अनुसार, रविंद्र कुमार दिवाकर पहले गया जी में ADM और सारण में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर भी काम कर चुके हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने पटना और बेगूसराय में उनके आवासों के साथ अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली। जांच एजेंसी अब दंपती की घोषित आय और उनके नाम पर मिली संपत्तियों का मिलान कर रही है। बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

यह भी पढें: बिहार में गंडक का कहर! चंपारण तटबंध टूटा, 4 जिलों में बाढ़ का खतरा; बगहा में SP ऑफिस तक डूबा

Tags - Bihar News Bihar Latest News Bihar Latest Updates Patna ADM Raid Ravindra Kumar Diwakar Kumari Swity Vigilance Raid Patna