logo

गया में रिसॉर्ट के अंदर ही लगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, खास श्रद्धालुओं को मिली एंट्री

dhirendre_shastri.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार में हैं। वह तीन दिवसीय प्रवास पर गया पहुंचे हैं। वह बोधगया के एक रिजॉट में रूके है लेकिन सोमवार को वो रिजॉट से बाहर नहीं निकले। सोमवार की देर रात तक उन्होंने रिसॉर्ट के हॉल में पितृ पक्ष में पितृ दोष निवारण के लिए प्रवचन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिर्फ खास श्रद्धालु ही शामिल हो सके। इस प्रवचन में आम लोगों को शामिल होने की अनुमति नही थी। कार्यक्रम स्थल के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


रात में सुनाएंगे कथा 
बता दें कि सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री गया पहुंची। जहां बीजेपी के नेता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी समेत बड़ी सख्या में श्रद्दालुओं ने उनका स्वागत किया था। बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तों के पूर्वजों का पिंडदान करने गया जी आएं हैं। रात में वे कथा सुनाएंगे। इस दौरान रिसॉर्ट के अंदर वही भक्त होंगे जिन्होंने पिंडदान और तर्पण के लिए बाबा बागेश्वरधाम दरबार में अपनी पर्ची कटवाई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश का ये दौरा निजी है। हालांकि जिला पुलिस ने बोधगया ने रिसॉर्ट के बाहर पुलिस बल तैनात किया है। 


सात दिनों के लिए भागवत कथा की अनुमति मांगी थी
जानकारी हो कि गया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। बागेश्वरधाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जिला प्रशासन से पितृपक्ष के दौरान सात दिनों के लिए भागवत कथा की अनुमति मांगी थी। तीन दिनों के भीतर बागेश्वर धाम के पीठाधीश का दिव्य दरबार लगना था, इसके साथ ही साथ वे हनुमत कथा का भी पाठ करने वाले थे लेकिन कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। लेकिन जिला प्रशासन ने पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से पिंडदानियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अनुमति नहीं दी। नहीं मिलने के कारण धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द हो गया था।