logo

बिहार के कई जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

6f03.jpg

बिहार 
बिहार के कई जिलों में आज भी तेज आंधी, मेघ-गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50  कि.मी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज सहित सीतामढ़ी, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल सहित खगड़िया जिले में भी बारिश के आसार हैं। 

जान-माल को हानि
पिछले कुछ दिनों से जहां बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज आंधी और वज्रपात ने जान-माल को हानि भी पहुंचाई है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Tags - Bihar weather alert orange alert Bihar thunderstorm warning heavy rain Bihar lightning alert India