बिहार
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। पटना में आज रविवार को मीडिया से बातचीत की। पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि राज्य में मुख्यमंत्री बनाने के कवायद तेज है, सीएम आवास पर लगातार बैठकें हो रही हैं कौन होगा भावी मुख्यमंत्री? इसका जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कौन बनेगा, कैसे बनेगा यह सब एक-दो लोग ही मिलकर तय करेंगे।

दिल्ली से रिमोट कंट्रोल
दिल्ली से सब तय होगा कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री। बिहार में सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर चल रही है। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी बने, जनता का मैंडेट तो नहीं है हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब से सरकार बनी है तब सरकार ही सरकार का निर्माण करने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो महीना से अधिक से कैबिनेट में बैठक नहीं हुई है। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी इच्छा से ये सब नहीं कर रहे हैं।