मोतिहारी/बिहार
मोतिहारी में मंगलवार को दो ट्रकों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना मेहसी थाना क्षेत्र की है।

दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़े
जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतना भयावह था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सामने आने पर पता चला कि घटना से ठीक पहले एक बस गुजरी थी। इसके बाद बस के पीछे चल रही एक ट्रक अचानक सामने से आ रही दूसरी ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

घायलों की स्थिति गंभीर
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की पहचान राजा कुमार (40) के रुप में हुई है, जबकि घायलों में शामिल प्रदीप सिंह, बबलू और मतलू हैं।