logo

पटना : राजमिस्त्री से इश्क लड़ा बैठी मकान मालकिन, लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया

extaramarital.jpg

पटना: 

बिहार की राजधानी पटना में एक विवाहिता, राजमिस्त्री से इश्क कर बैठी। राजमिस्त्री बीते 3 साल से विवाहिता का मकान बनाने का काम कर रहा था। दिलचस्प है कि विवाहिता 3 बच्चों की मां है। कहा जा रहा है कि विवाहिता का राजमिस्त्री के साथ काफी वक्त से पेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। 

राजमिस्त्री से इश्क लड़ा बैठी विवाहिता
मामला पटना के मसौढ़ी इलाका है। यहां एक शख्स ने अपना मकान बनवाना शुरू किया था। मकान के निर्माण के लिए एक राजमिस्त्री अक्सर आना-जाना लगा रहा था। इसी दौरान राजमिस्त्री को विवाहिता अपना दिल दे बैठी। दोनों के बीच प्रेम इतना बढ़ा कि शारीरिक संबंध भी स्थापित होने लगे। दोनों की मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा लेकिन एक दिन किसी ने विवाहिता को राजमिस्त्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसका वीडियो भी बना लिया। 

विवाहिता के पति ने केस दर्ज कराने से मना किया
जब स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने राजमिस्त्री को बंधक बना लिया और जमकर धुनाई कर दी। इधर जब विवाहिता के पति को सारा मामला पता लगा तो वो हैरान रह गया। महिला तकरीबन 35 साल की है। पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। राजमिस्त्री भी 2 बच्चों का पिता है। इतना सब होने के बाद भी विवाहिता का पति केस दर्ज कराने को तैयार नहीं है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को छोड़ दिया जाये।