logo

BIHAR : ECI की आईकॉन बनीं मैथिली ठाकुर, मतदाताओं के बीच फैलाएंगी जागरूकता

ECI की आईकॉन बनीं मैथिली ठाकुर, मतदाताओं के बीच फैलाएंगी जागरूकता

पटना:
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकगायिका औऱ बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को बिहार राज्य का नया आईकॉन बनाया गया। इस बात की जानकारी खुद मैथिली ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुझे Election Commision Of India की ओर से बिहार राज्य का नया आईकॉन बनाया गया है। मेरी लिये ये अत्यंत हर्ष का विषय है। आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दीजिए कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में मैं अपनी भूमिका सही तरीके से निर्वहन कर सकूं।


ECI ने बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र
चुनाव आयोग द्वारा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज गया है। उसमें कहा गया है कि ईसीआई ने मैथिली ठाकुर, लोक गायिका को बिहार के स्टेट आइकॉन के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच मैथिली जागरूकता फैलाने का काम करेंगी।


बिहार खादी की बनीं ब्रांड एम्बेसडर
मैथिली ठाकुर को साल 2022 में उद्योग विभाग ने बिहार के खादी, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया। इसके साथ उनके नाम कई उपलब्धि से जुड़ा है। साल 2018 में गायिका को बिहार  में  निर्वाचन आयोग ने मधुबनी जिले का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया था। मधुबनी जिले के 47 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में यह घोषणा की गई थी।