मधेपुरा
जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने आज मधेपुरा में जनसभा की। इसमें उन्होंने पलायन को मुद्दा न मानने पर योगी आदित्यनाथ को घेरा। प्रशांत बोले - योगी आदित्यनाथ को बिहार के लोगों के दर्द की समझ नहीं है उनको सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना है। यूपी में तरक्की हो रहा और बिहार पीछे जा रहा तो ये मजा ले रहे हैं। कहा - तेजस्वी यादव के माता-पिता ने पूरा बिहार लूटा और जानवर का भी चारा खा गए, अपने शासन में 5 लाख नौकरी भी नहीं दिए, लालटेन का जमाना खत्म हुआ अब लोगों को स्कूल का बस्ता चाहिए।

जनसुराज नेता ने आगे कहा - बिहार में हमारी लड़ाई NDA से है, जनता तय करे कि बिहार में जंगलराज को वापस लाना है या जन सुराज को समर्थन कर नई व्यवस्था बनानी है। RJD और तेजस्वी पर हमला करते हुए बोले - राजद एक्सपायर दवा है जिससे 15 साल में कोई इलाज नहीं हुआ उल्टा अपहरण-रंगदारी से बिहार बर्बाद हो गया। तेजस्वी यादव यह भी बोलें कि हर घर सरकारी नौकरी नहीं दिए तो 20 माह बाद इस्तीफा दे देंगे। इस पर बोले- 14 तारीख को जन सुराज की व्यवस्था बनी तो अब छठ में जो बच्चे बिहार आए हैं उन्हें वापस नहीं जाना पड़ेगा, इसलिए अपने बच्चों की पीठ से मजदूरी का बस्ता हटाना है तो जन सुराज के बस्ता छाप पर वोट करें।
