logo

'तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल'- तेजस्वी पर चार्जशीट के बाद लालू यादव की PM को नसीहत

rjd_stapanaa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजद आज अपना 27वां स्थापना दिवस मना रहा है।  पटना ऑफिस में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान लालू यादव ने पहले झंडोत्तोलन किया। उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान वह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भष्ट्राचार, महंगाई से लेकर सीबीआई कार्रवाई तक बात की। इस दौरान तेजस्वी यादव पर सीबीआई की तरफ से दायर चार्जशीट के बाद लालू ने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल। हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे। मुकदमा,मुकदमा मुकदमा करो। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में उखाड़ फेकेंगे।

बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की कोशिश

लालू यादव ने आगे कहा कि आज हमारे भाईचारे को रौंदा जा रहा है। प्रेम भावना से रहने वाले लोगों के बीच नफ़रत फैलाया जा रहा है। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया था उसको खत्म करने की आज कोशिश की जा रही है। आज लोग एकजुट हो रहे हैं तो उन्हें डराया जा रहा है। आज पार्टी का 27 वां स्थापना दिवस हैं। आज पार्टी अपने सभी नेता को याद करती है। आज देश में संविधान ख़तरे में हैं।

ऐसी बनी राष्ट्रीय जनता दल 
राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना 5 जुलाई, 1997 को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हुई थी। राजद की स्थापना के वक्त लालू यादव के साथ रघुवंश प्रसाद सिंह, कांति सिंह समेत 17 लोकसभा सांसद और 8 राज्यसभा सांसद थे। इन दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे। आरजेडी की स्थापना के पीछे एक बड़ी राजनीतिक घटना थी। दरअसल, 4 जुलाई 1997 की शाम पूर्व पीएम इंद्र कुमार गुजराल ने अपने आवास पर जनता दल के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, इसमें लालू यादव भी शामिल हुए थे। बैठक में लालू प्रसाद से कहा गया कि वह सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन उनको जनता दल का ही अध्यक्ष रहने दिया जाएगा। लालू को ये प्रस्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने बगावत कर दी। अगले ही दिन यानी 5 जुलाई को लालू ने अपनी अलग पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बना ली। इस तरह लालू ने अपनी अलग पार्टी भी खड़ी कर ली और सत्ता भी बचा ली थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N