logo

खगड़िया में सुबह-सुबह ठनका गिरने से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, 3 घायल

dfdf.jpg

खगड़िया/बिहार

खगड़िया जिले में आज सुबह-सुबह हुई बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन इस दौरान ठनका गिरने से 4 लोगों की जान भी चली गई। मृतकों में शामिल पिता-पुत्र समेत चार लोग शामिल है, जबकि तीन लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना गोगरी प्रखंड के पौरा थाना अंतर्गत बलतारा पंचायत स्थित फुलबड़िया बहियार अवस्थित दुखहरण बाबा स्थान के पास का है।

मृतकों की पहचान
मृतकों में शामिल पिता आशुतोष यादव (26), पुत्र अंकेश कुमार (10) समेत विद्यानंद यादव (62) शामिल हैं। इसके अलावा नारदपुर गांव में भी एक युवक जिसकी पहचान कुश कुमार के रूप में हुई, की मौत हुई है। इस घटना में घायल लोगों की इलाज चौथम सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है। घटना की पुष्टि गोगरी सीओ दीपक कुमार ने की है।

Tags - Khagaria Lightning Strike Khagaria News Bihar Thunderbolt News Lightning Death Bihar