logo

बिहार में लड़की को नोच रहे थे दरिंदे, JDU के स्टेट प्रेसिडेंट उमेश कुशवाहा ने इस घटना को बताया छिटपुट

बिहार में लड़की को नोच रहे थे दरिंदे, JDU के स्टेट प्रेसिडेंट उमेश कुशवाहा ने इस घटना को बताया छिटपुट

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः 

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग लड़की से सरेआम बदसलूकी के मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। घटना को लेकर विपक्षी दल राजद ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, सत्ताधारी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बयान के बाद राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है। इस बीच राज्य महिला आयोग और पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।

 

2005 के पहले के बिहार के कानून-व्यवस्था का हुआ जिक्र

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जमुई की घटना को लेकर कहा कि ऐसी घटनाएं छिटपुट होती हैं और सरकार इन पर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति अलग थी और लोग घर से बाहर निकलने को लेकर भी चिंतित रहते थे। उमेश कुशवाहा के मुताबिक, अब किसी घटना के सामने आने पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, पुलिस उसे जल्द अपने कब्जे में लेगी।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है

वहीं, राजद ने इस बयान और घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि जमुई जैसी घटना राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। दूसरी तरफ, पुलिस और राज्य महिला आयोग की कार्रवाई से साफ है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल, इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।

यह भी पढें: TMC का सिंबल फ्रीज होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, जानिए सुनवाई को लेकर अदालत ने क्या कहा
 

Tags - Jamui minor girl incident Jamui viral video Bihar law and order Jamui incident Umesh Kushwaha statement