द फॉलोअप डेस्क
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो-तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार, 18 जुलाई तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई तक उत्तरी कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले छह-सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। इस बीच, कल मेघालय में बहुत ज़्यादा बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। इस इलाके लोगों का सामन्य जन-जीवन ठप रहने की सूचना है।
