logo

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की कार डिवाइडर से टकराई; 4 की मौत 

BIHAR_4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां के लाखो थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर खातोपुर के पास एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
परिजनों के मुताबिक, सभी लोग बारात से लौट रहे थे। अहले सुबह खातोपुर के पास अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर पंचर हो गया था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।  

हादसे के समय गाड़ी में कुल 9 लोग थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 27, पहाड़चक के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Horrible road accident 4 dead