logo

बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, अगले तीन दिनों में 45 डिग्री पार जाएगा पारा

CCम1.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में गर्मी का तेवर यथावत बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो इन तीन दिनों में राज्य का पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना है। 
 

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट 
मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। जबकि पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आंधी, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पटना और आस-पास के इलाकों में पारा और बढ़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले दो से तीन दिनों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि इस दौरान आर्द्रता भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को तेज गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ेगा।  
 

इस कारण है मौसम में बदलाव
मौसम में यह बदलाव अभी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार होते हुए बंगाल तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण लोगों को उमस के साथ तेजी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags - Bihar heat wave alert Bihar weather update Heat wave in Bihar Bihar temperature 45 degree