logo

नशाबंदी की हकीकत : गणतंत्र दिवस पर नशे में तिरंगा फहराने पहुंच गये हेडमास्टर साहब, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

arrested2.jpg

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर से गणतंत्र दिवस के मौके पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने राज्य में लागू शराबबंदी की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मीनापुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी के हेडमास्टर शराब के नशे में झंडातोलन करने पहुंचे। हेडमास्टर की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जब स्थानीय ग्रामीणों ने यह देखा, तो उन्होंने तुरंत विधायक मुन्ना यादव को सूचित किया। विधायक ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी।


पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि हेडमास्टर नशे में झूम रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। विधायक मुन्ना यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई और हेडमास्टर को हिरासत में लिया गया। यह घटना राज्य में शराबबंदी के प्रभाव और उसके क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां सरकारी कर्मचारी भी इसका उल्लंघन करते पाए जा रहे हैं।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi