logo

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : नामांकन के अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों का नामांकन, अबतक कुल 17 उम्मीदवार 

ELEC.jpg

रांची
घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव के लिए आज, मंगलवार को नामांकन की आखिरी तारीख पर कुल 10 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन पत्र भरे। इस प्रकार अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा 30 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 22 अक्टूबर को की जाएगी। इसके बाद, अभ्यर्थियों के लिए अपने नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह उपचुनाव क्षेत्र के मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, और आगामी दिनों में यह देखना होगा कि किस दल या उम्मीदवार को कितनी सफलता मिलती है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News