logo

गयाजी में 6000 करोड़ की लागत से लगेगा स्टील प्लांट, बिहार में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

steel_.jpg

Steel Plant in Bihar:
गयाजी में 6 हजार करोड़ की लागत से स्टील प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच एमओयू साइन भी पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित स्टील परियोजना की उत्पादन क्षमता 1.0 से 1.5 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी। बिहार के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्लांट लगने से राज्य में निवेश बढ़ेगा, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही सहायक और लघु उद्योगों को भी नई गति मिलेगी। 

सरकार उद्योगों के लिए लगातार काम कर रही
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी नीतियां और त्वरित प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके कारण राज्य में बड़े निवेश आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टील परियोजना के स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIADA), उद्योग विभाग और निवेशक संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से यह परियोजना तय समय सीमा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास में नया अध्याय जोड़ेगी। राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags - Gaya Steel ProjectBIADA Mahashakti Group