logo

दोनों पैर गमछे से बंधे, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत; गया-पटना रेलखंड पर मिला शव

crime58.jpg

गया/बिहार
गया-पटना रेलखंड पर शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव रेल ट्रक पर मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक के दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे। चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसौद गांव के पास के पास का है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

मृतक की पहचान
मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी शिक्षक मो. खैरुद्दीन के रुप में हुई है। जिसकी उम्र 36 वर्ष बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मृतक गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं-48 स्थित पठान टोली मोहल्ले में एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Tags - Gaya Patna rail section Gaya railway track body Suspicious death in Gaya Bihar crime news