logo

गया में मालगाड़ी की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

train_1.jpg

गया/फतेहपुर

गया में रेलवे ट्रैक पार करते समय दंपती ट्रेन की चपेट में आ गये, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गया-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर स्टेशन के समीप घटी। आसनसोल जाने के लिए घर से निकले थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार की खुशियां पल भर गम में बदल गई।


रविदास को डॉक्टरों ने किया रेफर
डुमरी चट्टी गांव के सरजू रविदास उर्फ भाखो रविदास (60), पत्नी सुमा देवी (55) दोनों पहाड़पुर स्टेशन पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन को पार कर रहे थे। इसी दौरान वो मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास में मौजूद लोग और रेलवे पुलिस की मदद से उन्हें फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया रेफर कर दिया। 

ग्रामीण चिकित्सक ने आर्थिक सहायता की मांग
पत्नी सुमा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद ग्रामीण चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार रविदास ने घटना पर दुख जताते हुए रेल प्रशासन से मृतका के स्वजन के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

Tags - Gaya railway accidentGoods train accident in Gaya Couple hit by goods train