द फॉलोअप डेस्क
बिहार के दरभंगा में हर्ष फायरिंग में एक डांसर की मौत हो गयी है। घटना एक शादी समारोह में शनिवार रात को घटी है। मिली जानकारी के अनुसार शादी घर में मेहंदी सेरेमनी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान डांस प्रोग्राम भी रखा गया था, जिसमें 3 डांसर को बुलाया गया था। डांस के दौरान ही फायरिंग की गयी, जिसमें एक डांसर को गोली लग गयी। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गयी है।