logo

सारण में चुनाव के बाद भड़की हिंसा, दो पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत; 2 घायल

saran_hinsa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सारण लोकसभा सीट पर पांचवें चरण (20 मई) को मतदान के बाद हिंसा की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह यहां दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 1 युवक की मौत हुई है। वहीं 2 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद ही सुरक्षा के मद्देनजर दो दिनों के लिए वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।


बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती 
बताया गया है कि सोमवार को मतदान केंद्र संख्या 318 पर रोहिणी आचार्य पहुंचीं थी। जहां विवाद हुआ था हालांकि देर रात पुलिस में विवाद को खत्म कर दिया था। लेकिन आज सुबह फिर से दोनों पक्ष में आपस में भिड़ गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें बड़ा तेलपा निवासी चंदन राय की मौत हो गई है। फायरिंग का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। घटना के बाद छपरा के भिखारी ठाकुर चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मौके पर डीएम,एसपी भी मौजूद हैं। 

एसपी ने क्या कहा

इस घटना को लेकर सारण एसपी गौरव मंगला का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि 20 मई को आरजेडी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। उसी प्रतिक्रिया में आज कुछ लोगों ने गोलीबारी की। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जिन लोगों ने ये घटना भड़काई थी। उनके ऊपर कार्रवाई की गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट को बैन किया जाएगा।”
 


 

रोहिणी आचार्य ने मतदाताओं के साथ गलत बर्ताव किया

स्थानीय लोगों के मुताबिक रोहिणी आर्चाय ने बूथ संख्या 118 पर आकर मतदाताओं के साथ गलत बर्ताव किया था। इस दौरान उनके समर्थक भी वहां मौजूद थे। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। आक्रोशित भीड़ को देखते हुए रोहिणी आचार्य को वहां से निकलना पड़ा।

सारण में कांटे का मुकाबला
 बता दें कि सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुए हैं। यहां से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी और आरजेडी की रोहिणी आचार्य के बीच कांटे की टक्कर है। पिछले दो चुनावों में लगातार जीत हासिल करनेवाले रूडी इस बार हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं तो रोहिणी के लिए लालू परिवार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
 

Tags - saran newssaran loksabha seatBJP's Rajiv Pratap Rudy RJD candidate Rohini