द फॉलोअप डेस्क:
नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से एक विशाल पुल तिनके की तरह बह गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा और इसका बहाव इतना तेज था कि विशाल पुल तिनके की तरह बहकर जलमग्न हो गया। बताया जा रहा है कि चीन के तिब्बत अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसकी वजह से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में घरों, बाजारों और दूसरी संपत्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसी बहाव में एक विशाल पुल भी टूटकर बह गया। टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर ऊंची फ्लैश फ्लड वेब आने की आशंका जताई है।
चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) August 26, 2026
तेज बहाव में वाहन और सामान बह गए, जबकि एक पुल भी टूट गया। बाढ़ के बाद… pic.twitter.com/UszjzHfgiC
तिब्बत से निकलती है भोटेकोशी नदी
दरअसल, तिब्बत के ऊंचे पहाड़ों से निकलकर नेपाल में प्रवेश करने वाली भोटेकोशी नदी का प्रवाह बहुत तेज है क्योंकि ये नदी संकीर्ण ढलान वाली घाटियों से होकर बहती है। रिवर राफ्टिंग और बंजी जम्पिंग जैसी गतिविधियों के लिए मशहूर ये नदी अचानक आने वाली बाढ़ की वजह से कुख्यात है। बताया जा रहा है कि चीन और तिब्बत में लगातार हो रही भारी बारिश और ऊपरी इलाके में डैम का गेट खोले जाने से भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है।

बिहार के 8 जिलों में बाढ़ का हाईअलर्ट
चिंता की बात यह है कि इस बाढ़ की वजह से बिहार के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। 8 जिलों में हाईअलर्ट है। गंडक नदी में फ्लैश फ्लड वेव आने की चेतावनी जारी की गई है। चिंता की बात यह भी है कि प्रशासन अचानक आई इस आपदा के लिए तैयार है या नहीं।