द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्णिया (Purnia) में डबल मर्डर (Double Murder) का मामला सामने आया है।। यहां घर में सो रहे दादा पोते की अपराधियों ने बेरहमी हत्या कर दी। अपराधियों ने सोने के दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतकों में 65 साल के दादा चतुर्थी मंडल और उनका पोता मनीश कुमार शामिल है। बताया जाता है कि मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। डबल मर्डर से पूरा इलाका थर्रा उठा है। वहीं मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की जांच के लिए पुलिस (Purnia Police) टीम का गठन किया है।

पुलिस ने जांच टीम का किया गठन
गोली चलने की आवाज से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही बड़हरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम में तीन थानाध्यक्ष शामिल है। साथ की फोरेंसिंक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

गांव में तनाव की स्थिति
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से पूछताछ की है। इसमें जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले में छनबीन में जुटी हुई है। पुलिस की छानबीन क बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\