logo

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

lalu_family.jpg

द फॉलोअप टीम; बिहार
लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में लालू परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी है। बता दें कि मामले में सीबीआई ने 3 जुलाई को नई चार्जशीट दायर की थी, जिसमें तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया था। इससे पहले तेजस्वी का नाम इस केस में नहीं था। हालांकि, लालू यादव, राबड़ी देवी, इनकी बेटी मीसा भारती समेत अन्य का नाम पूर्व की चार्जशीट में ही आ गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N