logo

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह की जीत पर CM सम्राट और नीतीश कुमार ने दी बधाई

rajat1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम सम्राट ने महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि साहस, अनुशासन और अथक मेहनत का प्रेरणादायी उदाहरण है।

 

 

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर और पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल करने वाले गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।

 

 

Tags - Commonwealth Games 202610000 Meter RaceWeightlifting Commonwealth Games