logo

कोचिंग संचालक और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, घर के बाहर पड़े मिले शव 

FIRING1815.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में हुई, जहां कोचिंग संचालक श्याम लाल चौरसिया (55) और उनकी पत्नी बासमती चौरसिया (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
पुलिस को देर रात करीब 10 बजे मासूमपुर गांव के एक घर के पास सड़क किनारे दो शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दोनों शव घर के बाहर पड़े थे और ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में मृतक के भाई राधेश्याम चौरसिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। श्याम लाल चौरसिया अपने मकान में कोचिंग संचालित करते थे। मामले की जांच जारी है।

Tags - Biharbihaernewsbiharpostcoachinghusbandwifecrimenewscrimeopostlatestnews