logo

Bihar Politics : दिल्ली जाने से पहले लालू यादव से मिले सीएम नीतीश, शाम को पटना से चार्टर्ड प्लेन से होंगे रवाना

nitish_met_lalu.jpg

पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज शाम दिल्ली जाने वाले हैं। सियासी गलियारों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम दिल्ली जाने से पहले राबड़ी आवास पहुंचे हैं। जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। 

शाम 3 बजे पटना से चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली जाएंगे सीएम
दिल्ली जाने से ठीक पहले सीएम नीतीश कुमार पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को भी देखा गया। साथ ही  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार शाम 3 बजे पटना से चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना होंगे।

विपक्ष को एकजुट करने जा रहे दिल्ली
सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को जोड़ने और BJP के रोकने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। वहां 3 दिन रहेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं उम्मीद है कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे। वहीं चर्चा है कि नीतीश कुमार को 7 सितंबर को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिलने का समय मिला है। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और संजय झा अभी दिल्ली जा रहे हैं।