logo

सारण की सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर सीएम चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त की, 4-4 लाख रुपये मुआवजा की घोषणा 

सारण की सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर सीएम चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त की, 4-4 लाख रुपये मुआवजा की घोषणा 

पटना 

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिला के दिघवारा-झौवा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


Tags - CM Condolences Saran Road Accident Compensation Bihar Bihar News Bihar।atest